logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नरौरा से राजघाट सड़क पुनर्निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया

बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन (सुनील) द्वारा नरौरा से राजघाट तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर माननीय विधायक डिबाई श्री चंद्रपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के जिला अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग लंबे समय से खराब एवं क्षतिग्रस्त स्थिति में है, जिससे किसानों, आम नागरिकों और राहगीरों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुलंदशहर : विधायक श्री चंद्रपाल सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार से सड़क निर्माण की स्वीकृति कराकर अक्टूबर 2026 तक निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विशाल कश्यप, जिला सलाहकार राजीव शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी वासुदेव भारद्वाज, रामगोपाल, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र केवट, रिंकू शर्मा, प्रमोद केवट सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाददाता अतुल कुमार की रिपोर्ट।

1
108 views

Comment