हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित बिजली विभाग के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया.
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित बिजली विभाग के कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विज ने शिकायतों की लिस्ट देखी, और कई शिकायतकर्ताओं से खुद फोन पर बातचीत भी की. शिकायतों के समाधान को लेकर मंत्री विज थोड़ा बहुत संतुष्ट नजर आए, लेकिन इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त अंदाज में आदेश दिए. निरीक्षण के बाद विज ने बताया कि मैंने आदेश दे दिया है कि शहरों में 2 घंटे के अंदर और ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे के अंदर शिकायतों का समाधान हो जाना चाहिए.