logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया: सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

दिनांक 02 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शिविर में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
इसी क्रम में एसडीएम साहब, सीओ साहब, सीडीपीओ साहब एवं अन्य अधिकारियों ने शिविर स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मैदान एवं आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
एसडीएम साहब और डीएसपी साहब के निर्देश पर मैदान के आसपास पड़े नवारी के पुआल को हटाने एवं पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई करवाने का कार्य शुरू कराया गया, ताकि कार्यक्रम स्थल पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित नजर आए।
प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।

14
984 views

Comment