logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजीपुर के रोहित कुमार पांडेय को पटना में एक्यूप्रेशर सम्मान मिला

पटना/गाजीपुर: बिहार की राजधानी पटना स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMRIMS) में आयोजित '12वें नेशनल एक्यूप्रेशर कॉन्फ्रेंस-2026' में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रोहित कुमार पांडेय को एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रोहित कुमार पांडेय ग्राम नवली, तहसील सेवराई के निवासी हैं।

यह सम्मेलन 'नेशनल एक्यूप्रेशर एसोसिएशन' और 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च सेंटर' (NIAMRC) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य विषय "होलिस्टिक स्पाइनल रिहैबिलिटेशन" था। मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी जी के करकमलों से वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों और एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रोहित को प्रमाणपत्र भेंट कर उनकी प्रशंसा की। इस सम्मान से उनके गृह क्षेत्र नवली/जमानिया में खुशी का माहौल है।

0
77 views

Comment