logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना: राजघाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन जांच का निरीक्षण

मुरैना: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, वनमंडलाधिकारी हरीशचंद्र बघेल, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह और एसडीओपी देवरी सहित संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के राजघाट एवं सिकरोदा नहर प्वाइंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अवैध उत्खनन गतिविधियों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना था। टीम ने 26 मई को प्रभावित क्षेत्रों का गहन भ्रमण किया और पैदल क्षेत्र का सूक्ष्म अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी नए उत्खनन गड्ढे, ट्रैक्टर या वाहनों के पहियों के निशान नहीं पाए गए। अधिकारी सुरक्षा बलों से जानकारी लेकर क्षेत्र की स्थिति का पता लगाया। घाट क्षेत्र में 36 सशस्त्र पुलिस बल (एस.ए.एफ.) के जवान सतत निगरानी के लिए तैनात हैं। चंबल नदी क्षेत्र में एक अन्य सुरक्षा कैंप भी स्थापित किया गया है। जवानों ने बताया कि 13 अप्रैल से बल की तैनाती के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध उत्खनन गतिविधि या वाहन प्रवेश दर्ज नहीं हुआ। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

6
5864 views

Comment