अमेठी: नुवावा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप
अमेठी: नुवावा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि "राम मिलन के घर से राम समुझ मौर्या के घर तक" और "घनश्याम मौर्या के घर से राधेश्याम मौर्या के घर तक" जाने वाले रास्तों पर एक ही कार्य को दो बार दिखाकर भुगतान किया गया है। यह मामला गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि और सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत निधि के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वास्तविक रूप से सड़क और इंटरलॉकिंग कार्य की जरूरत है, लेकिन बजट न होने की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच, कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन और भुगतान से जुड़े अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग की है। जनता कागज़ी विकास नहीं बल्कि वास्तविक कार्य और पारदर्शिता चाहती है।