logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्मू-कश्मीर में पुल निर्माण हादसे में महिला मजदूर की मौत

सारंगढ़/भटगांव: सारंगढ़ के केड़ार थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी के मजदूरों के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा अंतर्गत किश्तवाड़ में पुल निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में खजरी गांव निवासी देवकुमारी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले ग्राम खजरी के कई मजदूर रोजी-रोटी के लिए किश्तवाड़ गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माणाधीन पुल पर करीब 8 मजदूर काम कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से सभी नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक देवकुमारी साहू नरेश साहू की पत्नी थीं। कौशल्या देवी, रवि पाटिल और मन्नूनाथ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दो घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार अन्य को सामान्य चोटें लगी हैं।

घटना के बाद ग्राम खजरी समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजन लगातार घायलों की स्थिति जानने में व्यस्त हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर उपचार की मांग की है।

0
123 views

Comment