logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्मू-कश्मीर में पुल हादसा, महिला मजदूर की मौत, कई घायल

सारंगढ़/भटगांव: जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा अंतर्गत किश्तवाड़ में पुल निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। ग्राम खजरी निवासी महिला मजदूर देवकुमारी साहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे आठ मजदूर संतुलन खो बैठें और नीचे गिर गए।

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल मजदूरों में कौशल्या देवी, रवि पाटिल और मन्नूनाथ शामिल हैं। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और घायलों के बेहतर उपचार की मांग ग्राम खजरी के लोगों ने शासन-प्रशासन से की है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन घायलों की स्थिति जानने में लगे हैं।

3
150 views

Comment