मतपेटी हेरफेर के बाद भी विजय": कारोबारी विजय शर्मा ने पछाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा को 138 वोटों से हराया*
*पछाद की बनाह धीन्नी पंचायत में प्रधान पद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, उप-प्रधान बने राजेश कुमार*
-*पछाद |* पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में *विकास खंड पछाद की बनाह धीन्नी पंचायत* का प्रधान पद का चुनाव चर्चा का विषय बन गया। यहां इलाके के जाने-माने कारोबारी व समाज सेवक *विजय शर्मा* ने भाजपा मंडल पछाद के अध्यक्ष *अनूप शर्मा* को सीधे मुकाबले में *138 मतों की बड़ी बढ़त* से हराकर जीत हासिल की।
*मतपेटी अदलाबदली से रुकी थी गिनती*
गौरतलब है कि मंगलवार को मतपेटियों की अदलाबदली का मामला सामने आने के बाद यहां वोटों की गिनती रोक दी गई थी।जिसमे प्रधान उपप्रधान की पेटीयों के बाहर गलती से जिला परिषद व पंचायत समिति का चिट लगने से यह पेटीयां सराहा स्थित स्ट्रांग रूम मे चली गई थी l पूरे दिन चली चर्चाओं और हंगामे के बाद बुधवार को चुनाव अधिकारियों की देखरेख में गलती सुधार कर प्रक्रिया फिर शुरू हुई।
*पहले उप-प्रधान, फिर प्रधान का फैसला*
सायं करीब 6:30 बजे पहले उप-प्रधान पद की गिनती हुई जिसमें *राजेश कुमार* विजयी रहे। इसके तुरंत बाद प्रधान पद के लिए विजय शर्मा को विजेता घोषित किया गया।