logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल कुमार जैन ने किया रेलवे परियोजनाओं व यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण, सांसद-विधायक संग हुई उच्चस्तरीय बैठक

जमशेदपुर/घाटशिला : अनिल कुमार जैन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न रेल खंडों का व्यापक निरीक्षण कर परिचालन दक्षता, आधारभूत संरचना विकास तथा यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने SHM-KGP तथा KGP-GTS रेल खंडों का निरीक्षण किया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों तथा रेलवे परिचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।
इसके बाद घाटशिला में बिद्युत बरन महतो के साथ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं चक्रधरपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के उन्नयन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना विकास तथा रेलवे के समग्र आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के उपरांत घाटशिला स्टेशन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सांसद बिद्युत बरन महतो, महाप्रबंधक, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं रेलवे अधिकारियों ने घाटशिला से टाटानगर खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान परिचालन प्रदर्शन और चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में लेवल क्रॉसिंग गेट तथा गोविंदपुर स्टेशन का भी निरीक्षण कर यात्री एवं परिचालन सुविधाओं का जायजा लिया गया।
टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक ने बिद्युत बरन महतो, सरयू राय तथा विधायक प्रतिनिधियों के साथ यात्रियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं टाटानगर स्टेशन के मेजर डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा की। इस दौरान स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन उन्नयन परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
टाटानगर दौरे के बाद महाप्रबंधक चक्रधरपुर स्टेशन के लिए रवाना हुए तथा टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके पश्चात चक्रधरपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

5
35 views

Comment