अछनेरा: गोवंश चोरी के संदिग्धों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार
अछनेरा: थाना अछनेरा पुलिस ने 26/27.05.2026 की रात चेकिंग अभियान के दौरान गल्ला मंडी की तरफ से आ रहे दो संदिग्धों को साधन तिराहे पर रोका। संदिग्धों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मसुरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की जिसमें निजमुद्दीन उर्फ नुईया पुत्र हुकूमदीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी रिहान पुत्र अबरार मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा और 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह ने बयान दिया है।