India में Living Cost Shock: 16 साल में सब बदल गया!
भारत में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब पर पिछले 16 वर्षों में बड़ा असर डाला है। वर्ष 2010 की तुलना में 2026 तक रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों की कीमतें दोगुनी से लेकर कई मामलों में पांच गुना तक बढ़ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आंकड़े यह संकेत देते हैं कि केवल कमाई बढ़ना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि सही वित्तीय योजना और निवेश भी आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010 में ₹22 प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब लगभग ₹70 तक पहुंच गया है। वहीं सामान्य चावल ₹20 से बढ़कर ₹56 प्रति किलो हो चुके हैं। पेट्रोल की कीमतें भी लगभग दोगुनी होकर ₹47.93 से बढ़कर करीब ₹98.64 प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
रोजमर्रा के घरेलू खर्चों में भी तेज वृद्धि देखने को मिली है। मासिक किराना खर्च ₹3500 से बढ़कर लगभग ₹10,000 तक पहुंच चुका है। मुंबई जैसे महानगरों में 1BHK मकान का किराया ₹10,000 से बढ़कर ₹32,000 तक बताया जा रहा है। निजी स्कूलों की वार्षिक फीस ₹40,000 से बढ़कर ₹1.8 लाख तक पहुंचना मध्यम वर्ग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं की लागत में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला है। अस्पतालों की सामान्य Consultation Fee ₹150 से बढ़कर लगभग ₹900 तक पहुंच चुकी है। इसका सीधा असर परिवारों की बचत और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा पर पड़ रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2010 के ₹100 की Purchasing Power अब 2026 में केवल लगभग ₹38 के बराबर रह गई है। अर्थात पिछले 16 वर्षों में रुपए की वास्तविक क्रय शक्ति लगभग 62% तक घट चुकी है।
वित्तीय जानकारों का मानना है कि केवल Saving करने के बजाय Inflation को Beat करने वाले Investment Options पर ध्यान देना आने वाले समय में बेहद आवश्यक होगा। Long-term Financial Planning, Retirement Corpus, Health Cover और Diversified Investment आज हर परिवार की जरूरत बनते जा रहे हैं।
Disclaimer:
यह रिपोर्ट विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों, सोशल मीडिया फॉरवर्ड्स, MoSPI CPI Data, RBI Historical Prices, Numbeo India (May 2026) एवं PPAC Fuel Data पर आधारित सामान्य जानकारी हेतु तैयार की गई है। विभिन्न शहरों, गुणवत्ता और समय के अनुसार वास्तविक कीमतों में अंतर संभव है। यह सामग्री केवल शैक्षणिक एवं जागरूकता उद्देश्य हेतु है, इसे निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।
Divyeesh Shah
Founder – RupiyaNiSafar YouTube Channel