महिला जदयू की संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक गतिविधियां तेज करने का संकल्प
महिलाओं के सशक्तिकरण में नीतीश कुमार की भूमिका ऐतिहासिक : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
AIMA न्यूज
खगड़िया (बिहार) 27 मई।
शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में बुधवार को महिला जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की, जबकि संचालन सदर प्रखंड अध्यक्ष ममता जायसवाल ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक की मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जो सुशासन सरकार की सकारात्मक पहल का परिणाम है।
उन्होंने महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय को एक सक्षम एवं सक्रिय संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत एवं धारदार बनाने का आह्वान किया।
जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्य नीलम वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के सच्चे हितैषी और उद्धारक हैं। उनके नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राका सहाय ने कहा कि महिला जदयू आने वाले दिनों में सांगठनिक गतिविधियों को और तेज करेगी तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में निर्मला कुमारी, वीणा पासवान,पार्वती देवी, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, गीता कुमारी, वन्दना भारती, बॉबी गांधी,सुधा कुमारी,मीना देवी,उमा देवी,लालपरी देवी, चन्द्रकला देवी,उषा देवी,मीरा कुमारी,राधा देवी सहित महिला जदयू की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने संगठन की मजबूती और महिला सहभागिता बढ़ाने को लेकर अपने विचार रखे।