logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी में व्यापारियों ने बांटा ठंडा मीठा शरबत, राहगीरों को मिली राहत

फतेहगंज पश्चिमी। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के बीच कस्बे के व्यापारियों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए राहगीरों और आम लोगों के लिए ठंडा मीठा शरबत वितरण कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में कस्बे की मुख्य बाजार और सब्जी मंडी गेट के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की।
कार्यक्रम से पूर्व व्यापारियों ने मोहल्ला साहूकारा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। इसके बाद व्यापारियों ने राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आए लोगों और कस्बावासियों को ठंडा मीठा शरबत वितरित किया।
इस दौरान व्यापारी सुबोध पोरवाल, दिलीप मराठा और वरिष्ठ कॉन्ट्रैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने व्यापारियों के इस पुनीत कार्य की जमकर सराहना की।
शरबत वितरण कार्यक्रम में गौरव गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, अंकेश माली, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई, निखिल भारद्वाज, ईशान पोरवाल, जीतू रस्तोगी, नन्हेंलाल रस्तोगी, तुषार रस्तोगी, सुलभ गुप्ता, कन्हैया सिंह, बबलू सैनी सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
वहीं दूसरी ओर कस्बे के व्यापारी रजत अग्रवाल, राहुल उर्फ राजा प्लाईवुड वाले तथा शिखर अग्रवाल ने भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने टेंट लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। भीषण गर्मी में व्यापारियों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने खूब प्रशंसा की।

15
1369 views

Comment