ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई पत्रकारों की मदद का एसपी ने दिया भरोसा
शानू खान
उरई(जालौन)। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि को आज प्रदेश व देश मे ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेन्द्र नाथ जी के निर्देशन में आज जनपद जालौन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं जयंती जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई । जहाँ पत्रकारों ने संस्थापक श्री बाबू बालेश्वर लाल जी को फूल मालाएं पहनकर उनको शत शत नमन किया वहीं जिलाध्यक्ष ने संस्थापक जी को याद करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए संगठन के रूप में उनके द्वारा खड़े किए गए वट व्रक्ष की छाया आज भी हम पत्रकारों को मिल रही है जिसके लिए हम सभी पत्रकार जीवन पर्यन्त उनके आभारी रहेंगे । और उनके पदचिन्हों पर चलकर उनकी नीतियों को आगे बढ़ाएंगे स्वर्गीय श्री बाबूबालेश्वर लाल जी ने हमेशा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मानऔर सुविधाओं को लेकर लड़ाई लड़ी आज उनकी इन नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत ने संगठन के लगभग एक सैकड़ा पत्रकारों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और संगठन के संस्थापक की पुण्यतिथि व उनकी नीतिओ के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के पत्रकारों की सुरक्षा , सम्मान और सुविधाओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जहां पुलिस अधीक्षक ने स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी को शत शत नमन किया और कहा पुलिस प्रशासन उनकी नीतियों का सम्मान करता है । और आपके संगठन के हर सदस्य के साथ हर सम्भव मदद के लिए पुलिस प्रशासन खड़ा रहेगा। और कहा कि आपका संगठन राष्ट्रीय है इसलिए आपके साथ पुलिस प्रशासन प्रदेश से लेकर जनपद तक साथ खड़ा रहता है । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत, तहसील अध्यक्ष डॉ एलबी सिंह , तहसील अध्यक्ष भीम रजवत , तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, तहसील अध्यक्ष इरफान खान, तहसील अध्यक्ष शिवम गुप्ता, हुसैन अली, राकेश कुमार, स्नेहलता, स्वेता , घनश्याम, सर्वेश , जावेद, जहर सिंह , रानू जी, रविन्द्र गौतम, हर्षित वर्मा,शिवम कुमार, आशीष कुमार, ओसिस कुमार, आकाश कुमार, इलियास, प्रदीप कुमार ,लालजी,शुन्दर लाल पटेल, राजेश जाटव,मयंक, जितेन्द्र सेंगर, पवन सिंह , ब्रजेश कुमार, राजेन्द्र सेंगर, राजकुमार, दीपराज, स्वेता,नील रतन, प्रदीप कुमार, मिथलेश, नारयणदास निरंजन, शानू खान आदि पत्रकार मौजूद रहे ।