सिक्किम में महिलाओं के लिए पिंक सिटी रनर बस सेवा शुरू
सिक्किम : महिलाओं की सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष ‘आमा दिदी बहिनी बस सेवा’ यानी ‘पिंक सिटी रनर’ की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान किया।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने कहा कि यह पहल महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सेवा से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में अधिक सुरक्षा और सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनकी यात्रा अनुभव बेहतर होगा।