बेरमो: ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, जितेंद्र महतो घायल
बेरमो_फुसरो डुमरी मार्ग पर छपरी के समीप एक ट्रक के टकराने से मोटरसाइकिल सवार जितेंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी मोटरसाइकिल भी इस दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना आज शाम को हुई।
स्थानीय लोगों की मदद से जितेंद्र महतो को अस्पताल पहुँचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जितेंद्र महतो का पैर टूट गया है। वे कसमार थाना अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के लाल मटिया गांव के निवासी हैं।