logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज बहुजन समाज पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर आज दिनांक 27/05/2026 को जनपद कन्नौज की सदर विधानसभा के सेक्टर नजरापुर मेंबैठक

ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज
बहुजन समाज पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर आज दिनांक 27/05/2026 को जनपद कन्नौज की सदर विधानसभा के सेक्टर नजरापुर में बूथ संख्या 220 व 221 पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष बादाम सिंह दोहरे, सेक्टर अध्यक्ष संतोष गौतम जी सहित बूथ अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुस्लिम भाईचारा जनपद कन्नौज के लोगों की सहभागिता भी देखने को मिली। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।
हमराज अंसारी
विधानसभा संयोजक
रिपोर्ट : अमित कुमार
Aima Media Kannauj

3
1052 views

Comment