logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-अजहा को लेकर खीरी पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. ख्याति गर्ग ने किया फ्लैग मार्च

लखीमपुर खीरी, 27 मई 2026। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद खीरी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही त्योहार के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि जनपद की सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी एवं वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, सुबह पोस्टर पार्टियां निकालने तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

खीरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।

जनपद खीरी पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

15
1492 views

Comment