ठोबरिया गांव में पानी बचाने की अपील
ठोबरिया: गांव में पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई है। सरपंच अग्रेज सिंह ने कहा कि पानी टेकी भरने के बाद तुरंत पानी की टुटी बंद कर दें ताकि अनावश्यक पानी व्यर्थ न बह सके।
ब्लॉक समिति सदस्य रजत ढोट एवं बंसी लाल ने भी गांववासियों से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की बचत आवश्यक है और सभी ग्रामीण जिम्मेदारी निभाएं। गांव पंचायत ने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो भविष्य में पानी की कमी की समस्या से बचा जा सकता है।