बाराद्वार में पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी गोचर भूमि पर आवास बनाने की तैयारी, पटवारी सस्पेंड...
सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि नगर पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों और पटवारी अमृत विकास तोपनो ने मिलकर सरकारी गोचर भूमि पर आवास बनाने की साजिश रची। इसके लिए सरकारी रिकॉर्ड और नक्शों में छेड़छाड़ कर जमीन की प्रकृति बदल दी गई।
नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने इस मामले का खुलासा करते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सत्ताधारी पार्टी के पार्षद और पटवारी मिलकर लगभग 700 परिवारों को गुमराह कर मोटी रकम वसूल रहे हैं और फर्जी दस्तावेज बनाकर पीएम आवास स्वीकृत कराने की कोशिश कर रहे हैं। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पटवारी को निलंबित कर जांच टीम गठित की है। प्रशासन अब गड़बड़ी के स्तर और शामिल लोगों की जांच कर रहा है।