logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ में चोरी गई बकरी के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ : पवई पुलिस ने चोरी गई बकरी के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस और छह हजार रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की शुरुआत तब हुई जब चन्द्रेश पुत्र मनोराम निवासी ग्राम डेहरी ने थाना पवई में शिकायत दी कि 23 मई 2026 की रात को अकरम पुत्र मो0 वकील, अरविन्द पुत्र सहादुर और यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार ने उनके घर से दो बकरियां और एक बकरा चोरी कर लिया।

थाना पवई पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती ने शुरू की। 26/27 मई 2026 की रात को उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती और उनकी टीम ने महुआ मोड़ के सामने बिस्कुट फैक्ट्री से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक बकरी और चोरी से प्राप्त छह हजार रुपए नगद बरामद हुए।

20
877 views

Comment