बकरीद से पहले कुड़वार पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी
सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व की पूर्व संध्या पर कुड़वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस फ्लीट ने क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को सख्त संदेश दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि त्योहार गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुड़वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।