पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू
पश्चिम बंगाल: नई सरकार के 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' अभियान के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठियों का जमावड़ा देखा गया। बॉर्डर के कई इलाकों में लोग वापस बांग्लादेश लौटने के लिए कतार में खड़े नजर आए।
सरकार ने कहा है कि यह कदम राज्य की सुरक्षा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। वहीं, विपक्ष ने इस अभियान को राजनीतिक मुद्दा बताते हुए सरकार पर आलोचना की है। सीमा पर बढ़ती हलचल से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ गई है।