Coimbatore
Tamil Nadu में कोयंबटूर की 10 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर विवाद और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पश्चिम ज़ोन की IG आर. वी. रम्या भारती मीडिया ब्रीफिंग से पहले हंसती हुई नजर आईं, जिसके बाद लोगों ने संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
यह मामला पहले से ही पूरे राज्य में आक्रोश का कारण बना हुआ है। इसी दिन एक अन्य वीडियो में राज्य की मंत्री एस. कीर्तना भी मीडिया से बातचीत के दौरान मुस्कुराती दिखाई दीं, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
फिलहाल मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वायरल वीडियो को लेकर बहस जारी है।
.
.