logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई: तेजस राजधानी में सफाई व्यवस्था पर सवाल

मुंबई: मुंबई से नई दिल्ली जा रही प्रीमियम ट्रेन 12951 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ट्रेन में डस्टबिन कचरे से भरे हुए हैं और फर्श पर भी कचरा फैला हुआ है। यात्रियों द्वारा भेजी गई तस्वीरों में गेट के पास रखे दोनों हरे डस्टबिन्स पूरी तरह भर चुके हैं, जिनमें खाने के पैकेट, यूज्ड कप, बॉटल, टी बैग और बाकी कचरा डस्टबिन के बाहर तक फैला हुआ नजर आ रहा है।

यह ट्रेन 17:00 बजे मुंबई सेंट्रल से चली थी और निर्धारित समय 19:43 बजे सूरत पहुंचनी थी, लेकिन अभी तक सूरत भी नहीं पहुंची है। यात्रियों ने सफाई व्यवस्था की कमी और ट्रेन के लेट होने से परेशानी व्यक्त की है। एक यात्री ने कहा कि तेजस जैसी प्रीमियम ट्रेन में इतनी गंदगी की उम्मीद नहीं थी और टिकट के पैसे लेने के बाद यह हाल देख कर निराशा हुई है। रेलवे की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि यात्रियों ने रेल मंत्रालय और रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज कराई है।

14
1187 views

Comment