logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुस्लिम समुदाय करेगा गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन में पैगंबर मोहम्मद साहब के कथन का भी हवाला

बालेसर सत्ता। नागौरी सिलावट मुस्लिम समाज नगरपालिका बालेसर जिला जोधपुर राज. के लोगो द्वारा राष्ट्र के समक्ष एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिये ईद की नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

गाय भारत की संस्कृति, कृषि और अर्थव्यवस्था का मूल आधार रही है तथा हमारे पैंगबर मोहम्मद साहब ने कहा है कि गाय सभी प्रकार के पौधो व जड़ी-बूटियो को खाती है जिससे गाय के दूध और घी को स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय माना है जिससे गाय का दूध प्राकृतिक ईलाज (शिफा) बन जाता है।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए मुस्लिम समाज व सगंठनो द्वारा हस्ताक्षर अभियान एक बड़ा कदम है वर्तमान में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा न होने के कारण कई स्थानों पर गाय के साथ क्रूरता और अवैध तस्करी की घटनाएं होती है, इसका मुख्य उदेश्य देश में सामाजिक सौहार्द बढ़ाना, हिन्दु भावनाओं का सम्मान करना और गौ तस्करी के नाम पर होने वाली मॉब लिचिंग जैसी घटनाओं को रोकना है। तथा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से न केवल भारतीय संस्कृति का सम्मान बढेगा, बल्कि इसके संरक्षण के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

4
848 views

Comment