logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निगरानी समिति गठित

जिले में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निगरानी समिति गठित
डिंडौरी : 27 मई,2026
मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आवारा पशुओं के कारण सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला एवं अनुभाग स्तर पर निगरानी समिति के गठन संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है।
जिला स्तरीय समिति में जिला कलेक्टर को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य/सचिव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, संयुक्त/ उप संचालक कृषि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, प्राचार्य कॉलेज समन्यक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसी प्रकार अनुभाग स्तर पर भी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सदस्य, तहसीलदार सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य/सचिव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद, पशु चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित नामांकित-स्थानीय समाज सेवी, दानदाताओं को सदस्य बनाया गया है।
गठित समितियां निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्य करते हुए आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन, जनसुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

1
185 views

Comment