logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच जिला अधिकारी व पुलिस अधीछक ने थाना कोतवाली घंटा घर से पीपल तिराहे ट्रांसफार्मर तक किया पैदल फ्लेगमार्च

*प्रेस नोट*
*जनपद बहराइच*
*दिनांक-27.05.2026*

*जिलाधिकारी महोदय बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौकी से पीपल तिराहा होते हुए ट्रांसफार्मर तिराहा तक फ्लैग मार्च किया गया ।*

आज दिनांक 27.05.2026 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर चौकी से पीपल तिराहा होते हुए ट्रांसफार्मर तिराहा तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतत भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखने के निर्देश दिये गये ।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी नागरिक आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने आमजन से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा समस्त संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है तथा पर्व के दौरान अनुमन्य गतिविधियों के अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा अनुचित माध्यमों से जनपद में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी ।

अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए सभी समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही अराजक तत्वों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फ्लैग मार्च के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पुलिस पिकेट, बैरियर व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनसामान्य के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। जनपद प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- मीडिया सेल बहराइच

0
89 views

Comment