logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ता को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में दी शिकायत

कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता दीप्तांशु उर्फ दीपक शर्मा को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। दीपक शर्मा ने बोरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत में बताया गया कि बोरखेड़ा सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने वाले ठेलों एवं वाहनों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की लगातार शिकायतों के बाद अतिरिक्त आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम और KDA की संयुक्त टीम ने 20 मई को शाम 4 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

दीपक शर्मा का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मंडी से जुड़े कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गालियां दीं। हालांकि उस समय उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन बाद मंडी में सब्जी विक्रेता हेमराज उर्फ पप्पू ने जानकारी दी कि 25 मई को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच तीन गाड़ियों में सवार 5 से 6 नकाबपोश युवक दीपक शर्मा को तलाशते हुए मंडी पहुंचे थे। बताया गया कि कार सहित अन्य बाइकों पर आए थे, जिनमें एक ब्लैक कलर की स्प्लेंडर और दो स्पोर्ट्स बाइक शामिल थीं। युवक दीपक का घर और पता पूछताछ कर वहां से चले गए।

इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। दीपक शर्मा ने शिकायत में कहा कि उन्हें बाहर निकलने में भी डर महसूस हो रहा है तथा उन्हें जान से मारने तक की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

0
612 views

Comment