logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौथे बड़े मंगलवार पर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

*चौथे बड़े मंगलवार पर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*
शाहगंज, जौनपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर नगर के महादेव मंदिर तिराहा पर मंगलवार की शाम भव्य पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से देर रात तक गूंजता रहा।
शाम करीब पांच बजे विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर में देवताओं को भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चावल-छोले, ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महादेव मंदिर समिति के संजय कुमार श्रीवास्तव (शिशु), प्रवीण श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, अनिल अंजुनिल, नीरज श्रीवास्तव, पिंटू अस्थाना, वीरेंद्र अग्रहरि, सतीश गुप्ता एडवोकेट, आशुतोष अग्रहरि, गुड्डू अग्रहरि एवं दीपक अग्रहरी का विशेष योगदान रहा।

0
0 views

Comment