एक नई उम्मीद परियोजना के तहत गोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए स्वच्छता और पोषण के उपाय
*एक नई उम्मीद’ परियोजना के तहत गोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए स्वच्छता और पोषण के उपाय*
शाहगंज/खुटहन। माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर खुटहन ब्लॉक के घुघुरी, सुल्तानपुर गांव में मिलनधारा फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘एक नई उम्मीद’ परियोजना के तहत विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा।
गोष्ठी में खुटहन ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान किशोरियों ने माहवारी से जुड़े सामाजिक संकोच को छोड़ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किशोरियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और सही जानकारी अपनाने के लिए प्रेरित किया।युवतियों ने ने चार्ट पर माहवारी से संबंधित ड्राइंग तथा हाथ पर आकर्षक रूप से पेंट किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएचओ मुंद्रिका मौर्य ने माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साफ-सफाई के तरीकों तथा पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी कोई बीमारी नहीं बल्कि महिलाओं की सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर जागरूकता और सकारात्मक सोच जरूरी है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इंदु यादव, प्रधानाचार्य रमेश यादव, नारायण गुप्ता, संजय सिंह, रामजगी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मिलनधारा फाउंडेशन की सचिव रीतु यादव के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं प्रिया सिंह, ज्योति भारती, सत्य प्रकाश, विद्या सिंह, श्याम बहादुर यादव शशि कला , सुशीला, चंद्रकला , चंद्र जीत, रवि कुमार व अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।