logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूने घर को चोरो,ने,निशाना बनाकर लाखों के जेवरात चोरी

क्षेत्र पंचायत के सूने घर को चोरो,ने,निशाना बनाकर लाखों के जेवरात चोरी

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सूरीस गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर एक निमंत्रण कार्यक्रम में गए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर के कमरों और अलमारी के ताले तोड़ दिए थे तथा अंदर रखा बक्सा भी टूटा हुआ मिला।

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर अलमारी और बक्से में रखे करीब 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के बाहर बने छज्जे के सहारे मकान के अंदर दाखिल हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

1
0 views

Comment