logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचधारी एनीकट में नहा रहे 03 युवक और शराबखोरी कर रहे 02 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल पंचधारी एनीकट हाई रिस्क जोन घोषित होने के

पंचधारी एनीकट में नहा रहे 03 युवक और शराबखोरी कर रहे 02 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
पंचधारी एनीकट हाई रिस्क जोन घोषित होने के बावजूद डेम में नहाने और शराबखोरी करते मिले युवकों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बीएनएसएस एवं आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला प्रशासन के आदेश के बाद पंचधारी क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की तेज
27 मई, रायगढ़ । जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ स्थित पंचधारी एनीकट में लगातार सामने आ रही डूबने एवं जनहानि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूरे क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा 11 मई को बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर पंचधारी एनीकट एवं आसपास के क्षेत्र में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी, रील बनाने एवं वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कोतवाली पुलिस को क्षेत्र में सतत निगरानह कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।
प्रशासन के निर्देशों के पालन एवं एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशों पर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में कल कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग को सूचना प्राप्त हुई कि पंचधारी एनीकट में कुछ युवक नशा कर रहे हैं और डेम में नहा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां दीपक कुमार यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 24 वर्ष, संतोष कुमार यादव पिता भुलउ राम यादव उम्र 25 वर्ष एवं उमाशंकर साहू पिता समारू साहू उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी सोनूमुड़ा बजरंग पारा थाना जूटमिल रायगढ़, डेम में नहाते पाए गए।
पुलिस द्वारा उन्हें डेम में नहाने स

9
780 views

Comment