logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरबा: अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों ने मनाई बर्थडे पार्टी

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ ने ओपीडी चैंबर में बर्थडे पार्टी मनाई। इस दौरान मरीज इलाज के लिए कतारबद्ध थे, लेकिन अस्पताल स्टाफ अपने चैंबर में जन्मदिन का जश्न मना रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

कटघोरा अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कई कूलर खराब हैं या उनमें पानी नहीं भरा गया है, कई वार्डों में कूलर की व्यवस्था ही नहीं है। मरीज और उनके परिजन हाथ के पंखे से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मई की झुलसाती गर्मी में बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान करने में असफल रहा है।

0
496 views

Comment