हरि ओम जादूगर को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया
गोगुंदा कस्बे नर्सिंग दास जी का गुड़ा आदिवासी भील समाज का बेटा, महाराष्ट्र: प्रसिद्ध मंच जादूगर हरि ओम जादूगर को जादू एवं भ्रम कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए लुइसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी के डॉक्टरेट मॉनिटरिंग बोर्ड द्वारा मानद डॉक्टरेट (होनोरिस कॉज़ा) से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद उनके नाम के आगे "डॉक्टर" की उपाधि जुड़ गई है।
हरि ओम जादूगर ने भारत के विभिन्न राज्यों में एक हजार से अधिक सफल प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी अनोखी जादू कला और अद्भुत भ्रम प्रदर्शन ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्फ्लेंचर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विशेष स्थान दिलाया है। विश्वविद्यालय ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सांस्कृतिक मनोरंजन के प्रति समर्पण और जादू कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की है।
यह सम्मान 24 मई 2026 को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। इस उपलब्धि से जादू कला और सांस्कृतिक जगत में खुशी और गर्व का माहौल बना है।