logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने उत्तराखंड में हरियाणा के डाकिया कर्मियों ....

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने उत्तराखंड में हरियाणा के डाकिया कर्मियों के दस्तावेजों की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जो डाकिया सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए।

राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार चिट्ठियां समय पर नहीं पहुंच रही हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों से डाक व्यवस्था को लेकर जनता में भारी नाराजगी है।

उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देते हुए डाकिया भर्ती की नई नीति बनाई जाए, ताकि पहाड़ों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और डाक व्यवस्था भी बेहतर हो सके।

1
67 views

Comment