logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम नायब सिंह सैनी जी के आदेश पर एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में नए 60 बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी जी के आदेश पर एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में नए 60 बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों के लगने से क्षेत्र में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में बढ़ती पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।
इन नए ट्यूबवेलों के माध्यम से विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पानी की सप्लाई को मजबूत किया जाएगा, जिससे लोगों को पर्याप्त और नियमित पानी उपलब्ध हो सकेगा। क्षेत्रवासियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का समाधान होगा।

5
25 views

Comment