कटिहार: माखाना खेत से हरेफा मंडल का मृत शव मिला
कटिहार: खरसोता पंचायत प्रखंड आजमनगर में 27 मई 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे माखाना खेत से हरेफा मंडल का मृत शव मिला। हरेफा मंडल नित्य कर्म के लिए खेत पर सुबह गए थे। कुछ देर बाद लोगों ने हल्ला किया कि कोई आदमी मखाना खेत में पड़ा है।
उनके घर वालों ने पहचान कर शव अपने घर ले गए। लोगों की आशंका है कि करंट लगने से उनकी मौत हुई है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जांच जारी है।