logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गोहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गोहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस आयुक्त ममता सिंह के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में थाना शहर गोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगरूप उर्फ लाखा निवासी गांव घड़वाल, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को “लाखा घड़वाल” बताकर एक व्यापारी से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

थाना शहर गोहाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सोनीपत पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

21
437 views

Comment