राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ने बेमियादी हड़ताल की घोषणा
राजस्थान : राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्यभर में 01 जून से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल वेट कम करने, सप्लाई रोकने और विधिक माप विज्ञान विभाग की प्रताड़ना के विरोध में की जाएगी।
एसोसिएशन के अनुसार, वे इस हड़ताल के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा करना चाहते हैं और विभाग की दवाबपूर्ण नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हड़ताल के कारण पेट्रोल पंपों पर ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।