समर केम्प मे बच्चो ने दिखाया उत्साह
समर कैंप में बच्चों ने सीखी आर्ट एंड क्राफ्ट,ड्राइंग, डांस व योगा
उदयपुर
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी आवश्यक हैं। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।किंचिन् किड्स प्रि स्कूल और चाइल्ड डे केयर भुपालपुरा में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, चेस, डांस, योगा, पिलाटीज़ एवं फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं। संस्था वर्ष 2012 से लगातार समर कैंप का आयोजन कर रही है। यहाँ बच्चों को बेहतर सीख और व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए दस-दस बच्चों के समूह बनाकर सिखाया जा रहा है। संस्थापिका कृष्णा पानेरी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जहाँ बच्चे मस्ती के साथ नई चीजें सीख रहे।