पतंजलि योग शिविर 29 मई को देबारी में
पतंजलि योगपीठ से स्वामी परमार्थ देव जी महाराज का देबारी में निशुल्क इंटीग्रेटेड एक दिवसीय योग शिविर 29 मई को
उदयपुर।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के शिष्य व मुख्य योग केंद्र प्रभारी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का निशुल्क इंटीग्रेटेड एक दिवसीय योग शिविर आयुनेचुरो हास्पिटल परिसर देबारी में 29 मई शुक्रवार प्रातः 5.30 बजे से 7 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शहर में जनसमपर्क कर, पत्रक वितरण कर आमंत्रित किया जा रहा है। भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत, डॉ नारायण सिंह चावड़ा,वैध दिलीप सिंह राठौड़, डॉ राजेश टांक की टीम ने माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी कोलेज उदयपुर व मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर की मॉर्निंग क्लास में संपर्क कर सभी को स्वामी परमार्थ देव जी महाराज के निशुल्क शिविर में आमंत्रित किया।