हरदोई: फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी ने 75 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया
हरदोई: फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी ने 75 आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को एक वर्ष का निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य ऐसे होनहार छात्रों को अवसर देना है जो संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई और करियर आगे नहीं बढ़ा पाते। प्रशिक्षण में अंग्रेज़ी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, इंटरव्यू तैयारी, डिजिटल स्किल्स सहित अन्य रोजगारपरक विषय शामिल थे।
फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी के सीईओ दीपक चोपड़ा और क्षेत्रीय प्रबंधक रजत पाण्डेय ने बताया कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है। वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक सुदीप बाजपेयी, क्षेत्र प्रबंधक अदनान अहमद एवं पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रशिक्षकों में नितिन अग्निहोत्री, अस्लम अली, अंशुल जायसवाल, मोहम्मद कैफ, प्रेमनारायण शुक्ला, सोनम देवी और शिवेंद्र सिंह शामिल हैं। छात्र इशिका, पल्लवी, सूरज, कृष्णा, विपिन व ममता आदि भी उपस्थित रहे।
इस पहल से छात्रों में आत्मविश्वास और नई दिशा मिली है। अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इसे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी बताया। समाजसेवियों ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं के पलायन को रोकेंगे और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।