धोरैया व लौंगाय क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, कुर्की वारंट के दबाव में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
धोरैया/बांका:
धोरैया थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कुर्की वारंट की कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल केस संख्या 413/22 के तहत कुर्की वारंटी राजू पंडित, पिता जनार्दन पंडित, निवासी पटवा, थाना धोरैया के घर कुर्की की कार्रवाई की पहल की गई।
वहीं धोरैया थाना कांड संख्या 177/25 दिनांक 30.05.2025, धारा 96 बीएनएस एवं 08 पॉक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त बाल्मीकि कुमार, पिता विष्णु पासवान उर्फ विशन पासवान, निवासी हज्जूडीह, थाना गोराडीह के घर कुर्की की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस कार्रवाई के दबाव में आकर आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके अतिरिक्त लौंगाय क्षेत्र के कुर्की वारंटी दिलीप मंडल, पिता नरेश मंडल के संबंध में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है।
पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे मामलों में आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही गई है।