logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिमोका क्लब विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों पक्षों के 7 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब में एंट्री को लेकर हुए विवाद और उसके बाद वाहनों व क्लब परिसर में तोड़फोड़ के मामले में पंचकूला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 24/25 मई की रात की बताई जा रही है।

एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार 25 मई को सेक्टर-5 थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता नारायण दत्त उर्फ नितीन अपने साथियों के साथ डिमोका क्लब पहुंचे थे, लेकिन क्लब में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसी बात को लेकर बाउंसरों और युवकों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने गाड़ियों और क्लब परिसर में तोड़फोड़ कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि क्लब के बाउंसरों ने दो गाड़ियों में नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी क्लब परिसर में तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-5 प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर कार्रवाई की। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पहले पक्ष के आरोपियों में मनीष उर्फ मनी, सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी, नारायण दत्त उर्फ नितीन और गौरव शामिल हैं, जो पंचकूला जिले के निवासी बताए गए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से गिरफ्तार आरोपियों में दौलत, ध्रुव और सिकंदर उर्फ मैंगी शामिल हैं, जो मोहाली, पंजाब के रहने वाले हैं।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करना, हुड़दंग मचाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से संयम बरतने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Panchkula #DimokaClub #PanchkulaPolice #Sector5 #PoliceAction #BreakingNews #Mohali #CrimeNews #HaryanaNews #SamacharSansarNews24

13
268 views

Comment