भीनमाल में स्कार्पियों से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
भीनमाल: कस्बा भीनमाल में स्कार्पियों से युवक को टक्कर मारकर ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने तथा मारपीट करने का वायरल वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस थाना भीनमाल की त्वरित कार्रवाई हुई है।
पुलिस ने इस जानलेवा हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान पुलिस तथा DIPR, Department of Information & Public Relations, राजस्थान ने इस मामले में तत्परता दिखाई है।