कानपुर: जोन 6 में बर्थ सर्टिफिकेट जारी में गंभीर देरी
कानपुर: नगर निगम के जोन 6 में बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त करने में जनता को भारी परेशानी हो रही है। जिन लोगों ने दिसंबर 2025 में आवेदन किया था, उनके बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट अब तक जारी नहीं हुए हैं, जिससे स्कूल में दाखिले में समस्या उत्पन्न हो रही है।
नगर आयुक्त को इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई है क्योंकि यह एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जनता में इस देरी को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है और शिकायत है कि संबंधित अधिकारी समय पर कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण प्रक्रिया में इतनी देरी हो रही है।