logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरपंच करण सिंह ने CM नायब सैनी को सौंपा ज्ञापन, 52 गांवों से पेराफेरी एक्ट हटाने की मांग

पेराफेरी एक्ट हटाने की मांग को लेकर CM नायब सिंह सैनी को सौंपा ज्ञापन
पंचकूला के 52 गांवों को एक्ट से बाहर करने की उठी आवाज, सरपंच एसोसिएशन ने ग्रामीणों की परेशानियां गिनाईं
पंचकूला। पंचकूला जिले के 52 गांवों को “पेराफेरी एक्ट” से बाहर करने की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन जिला पंचकूला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों और किसानों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए जल्द राहत देने की मांग की गई।
एसोसिएशन ने कहा कि चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के तहत आसपास के करीब 154 गांवों को पेराफेरी एक्ट में शामिल किया गया था। बाद में शहरीकरण बढ़ने के साथ मोहाली, पंचकूला और खरड़ क्षेत्र के 102 गांवों से यह एक्ट हटाया जा चुका है, लेकिन पंचकूला जिले के 52 गांव अब भी इसके दायरे में हैं।
ग्रामीण प्रतिनिधियों का कहना है कि एक्ट लागू होने से लोग अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण नहीं कर पा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में भी दिक्कत आती है। नियमों के उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई और मुकदमों का सामना करना पड़ता है, जिससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि जिन गांवों से पहले ही पेराफेरी एक्ट हटाया जा चुका है, उसी आधार पर पंचकूला जिले के शेष 52 गांवों को भी राहत दी जाए। सरपंच एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर ग्रामीणों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

13
381 views

Comment