logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन इंदौर में संपन्न इंदौर राधेलाल साहू भारतीय तैलिक साहू राठौर म

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन इंदौर में संपन्न

इंदौर राधेलाल साहू

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा दिनांक 24 मई 2026 रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की जानकारी श्री चंद्रमोहन साहू जी अपर महासचिव ने मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू (राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख युवा प्रकोष्ठ) के लिए दी गई बताया कि कार्य क्रम में सर्व प्रथम भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के झंडा का झण्डावंदन अध्यक्ष श्री उमेश नन्द लाल शाहू जी द्वारा किया गया एवं मां कर्मा देवी जी की पूजा अर्चना की गई एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की वंदना से कार्य क्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात महिला सशक्तिकरण पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्री मति रेखा साहू जी एवं सदस्यों द्वारा नाटिका प्रस्तुति करण दी गई जिसमें महिलाओं के सात अलग अलग रूपों के बारे में बताया गया एवं प्रस्तुति दी गई l कार्य क्रम में सम्पूर्ण राष्ट्र से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष गण का सम्मान किया गया एवं विधान सभा क्र- 04 की विधायक श्री मति मालिनी गौड़ जी , इंदौर शहर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी श्री मति स्वाती काशिव भाजपा नगर मंत्री का सम्मान मंच से किया गया l कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए कोर कमेटी के सदस्यों में श्री चन्द्र मोहन साहू भोपाल राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख) , श्री अशोक जानकी लाल साहू इंदौर,राष्ट्रीय प्रभारी व्यापारी एवं उद्योग प्रकोष्ठ, भामाशाह श्री प्रकाश साहू जी सागर ( इंदौर पीथमपुर) राष्ट्रीय समनवयक उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, श्री राधे श्याम साहू जी जुलवानिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ , श्री मति ललिता साहू राष्ट्रीय कार्य बाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इंदौर , श्री मति वैजन्ती साहू धार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्री मति रेखा साहू इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश, श्री जितेन्द्र साहू धार , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, श्री प्रतीक साहू इंदौर युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष , श्री गौरव साहू इंदौर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इंदौर द्वारा अथक प्रयास किए गए कोर समिति का सबने आभार व्यक्त करके सम्मान किया। कार्य क्रम में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संरक्षक ( पूर्व अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड मध्य प्रदेश ) श्री रवि करण साहू जी द्वारा कहा गया कि तेल घानी बोर्ड के गठन की बात तो बाद में की जाएगी पहले हमारे समाज के विधायक एवं सांसद को मंत्री बनाए जाय एवं समाज के समाज सेवी जनों को शासन एवं संगठन में उचित प्रति निधित्व मिले एवं समाज जनों द्वारा प्रति माह की 11 तारीख को मां कर्मा देवी जी जयंती मनाई जाय सभी समाज जन एकत्रित हो एवं समाज की एकता दिखे ,संरक्षक श्री लालजी गुप्ता जी मुंबई द्वारा समाज की एकता पर जोर दिया , राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री श्री सुनील भाई साहू जी अमरावती द्वारा संगठन के विस्तार पर जोर दिया एवं जो दायित्व आपको मिला कि उसके अनुसार अपना कार्य करे एवं संगठन को कम से कम दो घंटा प्रति दिन दे।संघठन के राष्ट्रीय कार्य बाहक अध्यक्ष श्री मेवा लाल साहू जी ग्वालियर द्वारा समाज के आज से सौ वर्ष पूर्व कहा बैठक कर कार्यों की शुरुआत हुई थी उनके द्वारा बताया गया कि विभिन्न नामों से साहू तेली समाज की भारत में 742 उपनाम है इसी प्रकार अफगानिस्तान में भी 42 उपनाम है , तिब्बत 02 ,पाकिस्तान भूटान , नेपाल अन्य देशों में भी हमारी समाज के लोग है , राष्ट्रीय सचिव राजनैतिक प्रकोष्ठ श्री ओंकार साहू द्वारा कहा गया कि मंच की कुछ मर्यादा होना चाहिए अनावश्यक भीड़ मंच पर नहीं हो एवं संगठन की बैठक समय पर हो एवं कार्य क्रम तय कर सामाजिक दौरे कर संगठन को मजबूत किया जाए कार्य क्रम में संगठन के अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें श्री एस पी गुप्ता जी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मुंबई , श्री नरेन्द्र साहू जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा,श्री प्रभात साहू जी राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बिलासपुर, श्री रमेश साहू जी महासमुंद छत्तीसगढ़, श्री रमेश पिसे प्रोफेसर नागपुर , श्री रति लाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र, श्री राम राठौर मुरेना , प्रदेश कार्य बाहक अध्यक्ष मध्य प्रदेश, श्री मति मंजू कार्यमोरे राष्ट्रीय महामंत्री नागपुर , श्री सतेन्द्र साहू दमोह कार्य बाहक अध्यक्ष मध्य प्रदेश श्री जे पी साहू इंदौर , प्रदेश महामंत्री नमो नमो मोर्चा मध्य प्रदेश, कु रानू साहू ब्यावरा राष्ट्रीय (सचिव मिडिया ) महिला प्रकोष्ठ श्री मति डॉ नीता साहू राष्ट्रीय कार्य बाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रयागराज, एवं अन्य बहुत से वक्तायो ने समाज एवं संगठन के सशक्तिकरण एवं विस्तार हेतु अपने विचार रखें।कार्य क्रम में श्री ललित राठौर रुद्रपुर प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड , श्री राजेंद्र साहू जी पत्रकार जबलपुर राष्ट्रीय सलाहकार, श्री उद्धव प्रसाद साहू कटनी राष्ट्रीय सलाहकार , श्री अशोक साहू जी ग्वालियर राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य, श्री रघुवीर साहू कविराज ललित पुर सांस्कृतिक सामाजिक प्रकोष्ठ प्रमुख , श्री जमना प्रसाद साहू दतिया,राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रकोष्ठ श्री मोहन साहू भोपाल , श्री मति राज लक्ष्मी बात्रा उदयपुर राजस्थान, श्री राजेश आजाद राठौर इंदौर, श्री कुन्दन लाल गुप्ता साहू हजारीबाग झारखंड , श्री मति लता साहू बलौदा बाजार छत्तीसगढ़, श्री अर्जुन सिंह साहू संगठन सचिव भोपाल , श्री बी सी साहू सचिव भोपाल श्री मति वर्षा वैभव साहू जबलपुर राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ , श्री राम साहू पत्रकार राष्ट्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रमुख ,श्री मति अनिता साहू इंदौर प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश साहू छिंदवाड़ा ,युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश साहू बकतरा , युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री योगेश साहू भोपाल, श्री रूपेश साहू जिला सचिव इन्दौर , श्री मति सुनीता साहू जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा, श्री मति संगीता साहू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जबलपुर , श्री मति शारदा लक्ष्मी नारायण साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा, श्री मति पूनम छोटे लाल साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वडवानी, श्री मति प्रभात किरण साहू भोपाल श्री मति रंजना साहू भोपाल , श्री मति पुष्पा साहू , श्री मति पिंकी मोदी (सभी भोपाल ) श्री कन्हैया साहू जी हैदराबाद, श्री आलोक गुप्ता लखनऊ, श्री एवं अनेक कार्य कर्ता गण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री चन्द्र मोहन साहू भोपाल राष्ट्रीय अपर महामंत्री संगठन कार्य प्रमुख एवं श्री हरीश साहू छिंदवाड़ा द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त श्री मति ललिता साहू इन्दौर राष्ट्रीय कार्य बाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया ।

26
1023 views

Comment